महाराष्ट्र के नासिक मे कोरोना वायरस से संक्रमण के सात नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 149 पहुंच गई। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए कुल छह लोगों में से पांच कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के करीबी थे। छठवां व्यक्ति जिला सिविल अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक है। सोमवार को हमें 440 नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली जिनमें सिर्फ एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
प्रियंका ने किया UP सरकार से सवाल- क्या घटिया PPE किट की आपूर्ति मामले में दोषियों पर होगी कार्रवाई ?
जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 149 पहुंच गई है जिनमें 127 मरीज मालेगांव, 11 नासिक शहर और 11 तालुकाओं से हैं। इस बीच, एम्स से मंजूरी के बाद सोमवार को डॉ वसंतराव पवार मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल अडगांव में जांच प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए नेशनल एक्रेडिशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कोलाबरेशन लेबोरेटरीज(एनएबीएल) से मंजूरी मिल गई। कलक्टर सूरज मंधारे ने कहा, ‘‘प्रयोगशाला में जल्द ही कोरोना वायरस की जांच शुरु हो जाएगी।’’


Download Android App
Download iOS App



