महाराष्ट्र के पुणे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। मसाज स्पा की आड़ में चल रहे इस जिस्म के इस काले कारोबार के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया है। शहर की पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि ठाणे के कोपरी इलाके में स्थित स्पा में तीन महिलाएं काम कर रही थीं।

उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना और पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) की शिकायत पर पुलिसकर्मियों के एक दल ने बुधवार शाम में स्पा पर छापा मारा और पाया कि इसके परिसर में सेक्स रैकेट चल रहा है। स्पा प्रबंधक सुशील तायडे को गिरफ्तार करके संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



