राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र में ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। पवार ने यहां बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘राकांपा के नेताओं के कुछ बयानों से उनमें कुछ असंतोष था। मैंने अपने नेताओं के साथ भी बैठक की और उनसे कहा कि उन्हें अन्य जातियों एवं समुदायों के बारे में बात नहीं करनी चाहिए…. मैंने अपनी पार्टी के सदस्यों से किसी जाति या धर्म के बारे में बयान नहीं देने कहा है।’’
पवार ने यह भी कहा कि कुछ ब्राह्मण संगठन समुदाय के लिए नौकरियों के और अवसर चाहते थे लेकिन उन्होंने उनसे कहा कि आरक्षण उनके लिए हल नहीं है क्योंकि आंकड़े बताते हैं कि इस समुदाय का नौकरियों में पहले ही अच्छा प्रतिनिधित्व है।


Download Android App
Download iOS App



