राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाला साहेब ठाकरे यह कभी नहीं चाहते कि स्मारक के लिए पेड़ काटे जाएं और जो लोग ऐसा करने का प्रयास करते, वह उन्हें खूब लताड़ते। उनकी यह टिप्पणी इन खबरों के बीच आई कि बाला साहेब ठाकरे के स्मारक के लिए 1,000 पेड़ काटने की जरूरत पड़ेगी।
वह महात्मा गांधी मिशन (एमजीएम) के 37वें स्थापना दिवस और इसके सचिव अंकुशराव कदम के 75वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘बाला साहेब ठाकरे प्रकृति प्रेमी थे। उनका स्मारक बनाना सराहनीय काम है लेकिन इसके लिए पेड़ काटने के विचार को बाला साहेब खुद भी पसंद नहीं करते। जो कोई पेड़ काटने का प्रयास करता, वह उसको भी खूब लताड़ते।’’ पवार ने कहा कि स्मारक परियोजना एमजीएम को सौंप दी जाए।


Download Android App
Download iOS App



