CAA का विरोध कर रही इस लड़की ने पुलिसकर्मी को फूल देकर पेश की गांधीगिरी

Summary :

नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 यानी सीएए के खिलाफ पूरे देश में विरोध चल रहा है। सरकार के इस बिल के बाद लोग सड़कों पर इसका विरोध हंगामा कर रहे हैं।

नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 यानी सीएए के खिलाफ पूरे देश में विरोध चल रहा है। सरकार के इस बिल के बाद लोग सड़कों पर इसका विरोध हंगामा कर रहे हैं। इन प्रदर्शन का पुलिस को दोष और स्टूडेंट्स को दोष देने में लगे हुए हैं। 
भारत देश में हर अपनी बात को रख सकता है। यह हमारे संविधान में लिखा है। लेकिन सोशल मीडिया पर इसी बीच एक प्रदर्शनकारी की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दिखाई दे रही बच्ची ने सबका दिल जीत लिया है। 
ये रही वायरल तस्वीर
इस तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि पुलिसर्मी को एक लड़की फूल दे रही है। इस तस्वीर में पुलिसकर्मी के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह इस फूल को स्वीकार नहीं कर सकता क्योंकि वह ड्यूटी पर हैं। 

तस्वीर में ये लिखा है
प्रदर्शन के दौरान लड़की के हाथ में बोर्ड हाथ जिसमें लिखा था, मेरे पापा सोचते हैं कि मैं इतिहास की पढ़ाई कर रही हूं। लेकिन मैं तो इतिहास बना रही हूं। 
फूल-बंदूक साथ-साथ
इस वायरल तस्वीर पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। साथ ही यूजर्स को यह तस्वीर पसंद भी आ रही हैं। 

ये तो गांधीगिरी हो गई

मुस्कुराने वाले चार हैं और फूल एक है

सब मुस्कुराते हुए 

Desk Team