महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई तटीय सड़क परियोजना से प्रभावित मछुआरा समुदाय की मांगों को ‘‘नजरअंदाज’’ करने के लिए शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पर मंगलवार को निशाना साधा।
शिंदे ने दक्षिण मुंबई में आदित्य के निर्वाचन क्षेत्र वर्ली में मछुआरा समुदाय की एक सभा में भाग लेने के बाद कहा कि उन्हें सत्ता का घमंड हो गया था।
तत्कालीन पर्यावरण मंत्री आदित्य या उनके पिता का नाम लिए बगैर शिंदे ने कहा कि जब भी चुनाव नजदीक आते हैं तो यह अफवाहें फैलायी जाती है कि मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते हम किसी को मुंबई तथा महाराष्ट्र की एक इंच जमीन भी नहीं लेने देंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



