प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को सम्बोधित करते हुए अहमदाबाद ब्लास्ट का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर हमला। उन्होंने कहा कि ‘इनका जो चुनाव चिन्ह साइकिल है उस पर अहमदाबाद में बम रखे गए थे, तब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था।’ प्रधानमंत्री के इस बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर हमला बोला।
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने यूपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार का दावा करते हुए कहा, ये उनकी आदत है, जब ये लोग हारने की कगार पर खड़े होते हैं तब इस प्रकार के आरोप करते हैं, उत्तर प्रदेश में BJP हार रही है और उनकी ये आखिरी हाथ पांव मारने कि कोशिश चल रही है।
यूपी के उन्नाव से विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- ये परिवारवादी लोग कुछ क्षेत्रों को अपना साम्राज्य समझते हैं
दरअसल, हरदोई में रविवार को रैली को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी आतंकियों के साथ हमदर्दी रखती है और उसने अपने पिछले कार्यकाल में आतंकवाद के कई आरोपियों पर से मुकदमे वापस लाने का प्रयास किया। उन्होंने परोक्ष रूप से सपा के चुनाव चिन्ह की ओर इशारा करते हुए कहा, पहले साइकिल पर बम रखे जाते थे।
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच रविवार को हुई मुलाकात पर संजय राउत ने कहा, हमने कभी नहीं कहा कि कांग्रेस के बगैर कोई फ्रंट बनेगा, जब ये बात ममता बनर्जी ने कही थी तब शिवसेना पहली राजनीतिक पार्टी थी और तब हमने कहा था कि कांग्रेस को भी साथ लेना चाहिए। कल तेलंगाना के सीएम महाराष्ट्र आकर उद्धव ठाकरे से बातचीत की।
देश की राजनीति में एक बार फिर से तीसरा मोर्चा बनाने की तैयारी हो रही है। गैर बीजेपी और गैर कांग्रेस गठबंधन के बिना क्षेत्रीय दल तीसरे मोर्चे की कवायद में जुटे हुए हैं। इसके लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



