महाराष्ट्र की सियासत में मची उठापटक के बीच असम पुलिस ने शिवसेना नेता संजय भोसले को हिरासत में लिया है। महाराष्ट्र के सतारा से शिवसेना के उप जिला प्रमुख भोसले बागी विधायकों को मनाने के लिए गुवाहाटी पहुंचे थे। उनपर आरोप है कि वे गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल के पास मौजूद थे जो कि संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।
संजय भोसले होटल में ठहरे बागी विधायकों से महाराष्ट्र लौटने का आग्रह कर रहे थे। भोसले ने मीडिया से कहा कि आज ही मैं गुवाहाटी पहुंचा हूं और पार्टी विधायक एकनाथ शिंदे से ‘मातोश्री’ लौटने का आग्रह करता हूं। शिवसेना ने अपने विधायकों को बहुत कुछ दिया है। पुलिस का कहना है कि कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में असम पुलिस कर्मियों की एक बड़ी टुकड़ी ने रिसॉर्ट को घेर लिया है, जिसमें एकनाथ शिंदे समेत सभी बागी विधायक ठहरे हुए हैं। सुरक्षा के चलते होटल के 200 मीटर के दायरे में किसी भी पत्रकार को भी आने की अनुमति नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



