महाराष्ट्र में शिवसेना का दबदबा बरकरार : सांसद संजय राउत(उद्धव ठाकरे गुट)

Summary :

महराष्ट्र की राजनीति में उठा – पटक किसी भी तरह से शांत होने का नाम नहीं ले रही है। गठबंधन को लेकर कलह तो कभी पार्टी पर दावेदारी ये सभी होने के बावजूद महाराष्ट्र की राजनीती में बहुत कुछ रह गया है

महराष्ट्र की राजनीति में उठा – पटक किसी भी तरह से शांत होने का नाम नहीं ले रही है।  गठबंधन को लेकर कलह तो कभी पार्टी पर दावेदारी ये सभी होने के बावजूद महाराष्ट्र की राजनीती में बहुत कुछ रह गया है।  (उद्धव ठाकरे गुट) शिव सेना मौजूदा सरकार और उसके सहयोगी दलो पर हमलावर रहती है।शिव सेना (उद्धव ठाकरे गुट नेता ) संजय राउत ने फिर भाजपा पर हमला बोला ।     
भारतीय जनता पार्टी अब भी उनकी पार्टी के नेता से डरी हुई
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नांदेड़ में उद्धव ठाकरे पर दिया गया व्यापक भाषण दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब भी उनकी पार्टी के नेता से डरी हुई है और महाराष्ट्र में शिवसेना का दबदबा बरकरार है।  शाह ने शनिवार को 2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले उद्धव ठाकरे और अविभाजित शिवसेना के कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के तहत गठबंधन की बात की।
चुनाव चिन्ह और नाम जाने पर भी बीजेपी डरती है 
 नांदेड़ में अमित शाह के 20 मिनट के भाषण में उन्होंने कम से कम सात मिनट उद्धव ठाकरे पर बोला।   ठाकरे और शिवसेना का डर उनमें दिखाई दे रहा है, यह डर अच्छा है। उद्धव ठाकरे खेमे से शिवसेना के प्रवक्ता ने कहा कि शिवसेना के एकनाथ शिंदे खेमे के ‘गद्दारों’ को अपना चुनाव चिह्न और नाम दिए जाने के बावजूद भाजपा अब भी उनसे डरती है।

Desk Team