BJP नेता पर स्याही फेंकने और साड़ी पहनाने की कोशिश में शिवसेना के 17 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Summary :

महाराष्ट्र के सोलापुर में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना करने पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेता को काली स्याही से नहला दिया। इतना ही नहीं शिवसैनिकों ने भरे बाजार बीजेपी नेता को जबरन साड़ी पहनाने की भी कोशिश की।

महाराष्ट्र के सोलापुर में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना करने पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेता को काली स्याही से नहला दिया। इतना ही नहीं शिवसैनिकों ने भरे बाजार बीजेपी नेता को जबरन साड़ी पहनाने की भी कोशिश की। इस मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर, सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल, रविवार को सोलापुर में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना के बाद बीजेपी के एक नेता पर काली स्याही डाली और उन्हें साड़ी पहनने के लिए मजबूर किया। इस मामले में सोलापुर पुलिस ने शिवसेना के 17 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Desk Team