उन्होंने कहा, ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी परिवार के सदस्य बन गए हैं। यशोधरा जी यहां हमारे साथ हैं। पूरा परिवार बीजेपी के साथ है। उनकी एक परंपरा है राजनीति लोगों की सेवा करने का सिर्फ एक माध्यम है। चुनाव के दौरान बीजेपी के नारे “हमारा नेता शिवराज, माफ़ करो महाराज” को लेकर उन्होंने कहा, कांग्रेस में अगर कोई लोकप्रिय था, तो वह ‘महाराज’ (ज्योतिरादित्य सिंधिया) थे, इसलिए हम ‘माफ करो महाराज’ कहा करते थे। अब महाराज और शिवराज एक हैं, जो बीजेपी में हैं।
स्वागत है महाराज, साथ है शिवराज। @JM_Scindia
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 11, 2020
इसके साथ ही शिवराज सिंह ने ट्वीट कर सिंधिया के स्वागत में लिखा, श्रद्धेय राजमाता स्नेह,आत्मीयता, प्रेम की प्रतिमूर्ति थीं और भारतीय जनसंघ के काम को देश विशेषकर मध्यप्रदेश में स्थापित करने में उनका अतुलनीय योगदान था। आज उनके पोते ज्योतिरादित्य सिंधिया जी बीजेपी परिवार में सम्मिलित हुए हैं। मैं उनका हृदय से स्वागत करता हूं।


Download Android App
Download iOS App



