जयपुर : मध्य प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच राज्य के कांग्रेस के 98 विधायकों का एक दल बुधवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचा। गौरतलब हो कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी से इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ साथ उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी व परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इन विधायकों की आगवानी की। कांग्रेस विधायक लगभग पौने तीन बजे विशेष विमान से यहां पहुंचे। इन विधायकों को विशेष बसों से एक रिजॉर्ट में ले जाया गया।
उल्लेखनीय है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला है।मध्यप्रदेश में सकंटग्रस्त कांग्रेस सरकार को बचाने के प्रयासों के तहत कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए उन्हें विशेष विमान से कांग्रेस शासित राजस्थान भेज दिया है।


Download Android App
Download iOS App



