कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कुरुबा समुदाय का अपमान करने के लिए बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री जेसी मधु स्वामी पर हमला करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक फासीवादी पार्टी है। सिद्दारमैया ने जिले के हुंसूर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के प्रचार से इतर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) का लक्ष्य सभी अयोग्य ठहराये गये सभी विधायकों को पांच दिसंबर को हो रहे उपचुनाव में हराना है। वे गठबंधन सरकार के गिरने के लिए जिम्मेदार हैं। कांग्रेस और जद (एस) दोनों का मकसद एक ही है।
सिद्दारमैया ने आगे कहा कि जेडीएस बीजेपी का समर्थन करती है या नहीं, इस समय इस बारे में बात करना मुद्दा नहीं है। उन्हें 113 को छूने के लिए कम से कम 8 सीटें जीतनी होंगी जो कि बहुमत की संख्या है। 105 + 8 उन्हें जीतना है, सरकार को बचाना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राजनीतिक लाभ के लिए झूठ बोल रहे हैं जबकि कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों के बारे में सच बोलने से भी झिझकती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोगों को पार्टी के अच्छे कामों से अवगत कराने की अपील करते हुए कहा कि देश के युवाओं के पास कोई रोजगार नहीं हैं, इसके बावजूद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा कर रहे हैं। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को को भी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं को इस बारे में जानकारी दी जानी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



