सिंगापुर की कंपनियों के एक समूह तथा आंध्र प्रदेश सरकार ने अरबों डॉलर की अमरावती राजधानी शहर परियोजना को आपसी सहमति से रद्द कर दिया। इस परियोजना का विचार पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू का था और इसकी अनुमानित लागत 15 अरब सिंगापुर डॉलर थी। नायडू मई में चुनाव हार गये।
सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि यह निर्णय आंध्र प्रदेश सरकार और कंपनियों के समूह ने आपसी सहमति से लिया। इस समूह में एसेंडास सिंगापुर और सेम्बकॉर्प डेवलपमेंट शामिल थीं। एसेंडास सिंगापुर अब कैपिटललैंड ग्रुप का हिस्सा है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को एक सरकारी आदेश में परियोजना को बंद करने का निर्णय लिया। राज्य के व्यापार संबंधों के प्रभारी मंत्री एस. ईश्वरन ने कहा कि एसेंडास-सेम्बकॉर्प के समूह को 2017 में तत्कालीन राज्य सरकार ने 6.84 वर्गकिलोमीटर का क्षेत्र विकसित करने के लिये नियुक्त किया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अन्य प्राथमिकताओं को देखते हुए इस परियोजना को बंद करने का निर्णय लिया है।
मंत्री के अनुसार, सिंगापुर की कंपनियों के समूह ने कहा है कि इस परियोजना पर उनके कुछ लाख डॉलर की खर्च हुए हैं और इसके बंद होने से देश में निवेश की उसकी योजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।


Download Android App
Download iOS App



