महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि कुछ दल ‘‘फर्जी हिंदुत्व’’ के जरिये गुमराह कर रहे हैं और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर ‘‘ओछी’’ राजनीति करने का आरोप लगाया।
ठाकरे ने भाजपा पर साधा निशाना
ठाकरे ने मुंबई में एक जनसभा में भाजपा पर निशाना साधते हुए आश्चर्य व्यक्त किया कि क्या यह वही पार्टी है जिसे शिवसेना 25 साल पुराना मित्र मानती रही।
लगभग दो साल बाद अपनी पहली जनसभा में शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने कहा कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने के प्रयासों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी ए, बी और सी टीम को लाउडस्पीकर दिए हैं और उन्हें औरंगजेब की कब्र पर जाकर ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करने को कहा है।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हालांकि भाजपा तमाशा देखेगी और संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेगी।’’
ठाकरे ने कहा कि शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ ने कभी भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान नहीं किया, लेकिन राज्य एवं राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को उठाया है।


Download Android App
Download iOS App



