चंद्रयान-3 की सफलता के बाद सोमनाथ पहुंचे केरल, मां भद्रकाली के दर्शन कर की पूजा-अर्चना - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद सोमनाथ पहुंचे केरल, मां भद्रकाली के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

हाल ही में भारत को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग कर चुका है। जिसके बाद इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ ने रविवार को केरल के भद्रकाली मंदिर में दर्शन किए।वह केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित पौर्नामी कावु-भद्रकाली मंदिर में दर्शन के लिए गए थे।

हाल ही में भारत को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग कर चुका है। जिसके बाद इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ ने रविवार को केरल के भद्रकाली मंदिर में दर्शन किए। वह केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित पौर्नामी कावु-भद्रकाली मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। 
मंदिर पहुंचकर पूजा-अचर्ना की और भगवान के दर्शन किए
आपको बता दें सोमनाथ ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अचर्ना की और भगवान के दर्शन किए। इस दौरान वह मंदिर में हाथ जोड़कर खड़े नजर आए।पूजा करने के बाद उन्होंने आरती भी ली। चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारा गया, जहां आज तक किसी देश का स्पेसक्राफ्ट नहीं पहुंचा है। 
चांद की सतह को छुआ तो पूरा देश खुशी से झूम उठा
दरअसल, 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद की सतह पर पहुंचा। जैसे ही चंद्रयान के लैंडर विक्रम ने चांद की सतह को छुआ तो पूरा देश खुशी से झूम उठा। पूरे देश ने इस पल को लाइव देखा और इस ऐतिहासिक घटना का साक्षी बना। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले देशों में शामिल हैं भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया है। हालांकि, चांद के साउथ पोल पर कदम रखने वाला पहला देश है। 26 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर मिशन की सफलता की बधाई दी और घोषणा की कि जिस जगह लैंडर विक्रम ने चांद की सतह को छुआ उस स्थान को ‘शिव शक्ति पॉइंट’ के नाम से जाना जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।