रामेश्वरम : श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चातीवू द्वीप के उनके समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के 13 मछुआरों को गिरफ्तार किया। नौसेना अधिकारियों ने उन्हें पकड़ने से पहले कुछ नौकाओं और मछली पकड़ने के उनके उपकरणों को लोहे की छड़ से क्षतिग्रस्त कर दिया।
मत्स्य पालन के सहायक निदेशक ए माणिकंदन ने बताया कि कल थांगचिमदं के 2000 से अधिक मछुआरें 523 नौकाओं में सवार होकर समुंद्र में गए थे और कच्चातीवू के पास मछली पकड़ रहे थे तभी श्रीलंकाई नौसैनिकों ने 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि उन्होंने 50 नौकाओं के मछली पकड़ने के जाल नष्ट कर दिए और लोहे की छड़ से कुछ नौकाओं को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। गिरफ्तार किए मछुआरों को दो नौकाओं के साथ कांगेसनथुराई बंदरगाह ले जाया गया है। श्रीलंका नौसेना ने 31 दिसंबर को भी 13 मछुआरों को नेदुनतीवू के पास मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था। श्रीलंका अधिकारियों ने पिछले साल तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुल 89 मछुआरों को रिहा किया था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



