ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश के लिए स्कूली बच्चों की अलग से कतार लगाने से भगदड़ जैसी स्थिति बन चुकी है। इसमें नौ छात्र के घायल होने की बात सामने आ रही है।
वहीं इस मामले को लेकर पुरी के एसपी केवी सिंह ने बताया कि मंदिर में प्रवेश के लिए स्कूली बच्चों की अलग से कतार लगाने से घटना सामने आई है। उन्होंने कहा कि घायल छात्रों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद सभी मयूरभंज जिले में अपने घर के लिए रवाना हो गए।
मयूरभंज जिले के बताए जा रहे छात्र
जानकारी की मुताबिक घायल हुए नौ छात्र मयूरभंज जिले के बताए जा रहे है। जो रसगोविंदपुर क्षेत्र के हृदयानंद हाई स्कूल के 70 छात्रों के समूह का हिस्सा थे। ये सभी क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान घूमने के लिए पुरी आए थे। बता दें सोमवार रात करीब आठ बजे मंदिर में 22 सीढ़ियां चढ़ने के दौरान नौ बच्चे भगदड़ जैसी स्थिति में फंसने से बेहोश हो गए थे।
अवकाश के बाद कतार खत्म कर दी जाएगी -एसपी
एसपी ने कहा कि स्कूलों में शीतकालीन अवकाश के मद्देनजर भीड़ को ध्यान में रखते हुए हमने स्कूली बच्चों के मंदिर में प्रवेश के लिए एक अलग कतार शुरू की है। कई स्कूली बच्चे पिकनिक मनाने पुरी आ रहे हैं और मंदिर दर्शन के लिए भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवकाश के बाद नई कतार खत्म कर दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



