गुजरात के बनासकांठा जिले में नादाबेट सीमा के जरिये भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सोमवार को पकड़ा गया घुसपैठिया पाकिस्तान के नगरपारकर तहसील के पुनवा गांव का निवासी है।विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ सतर्क बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी नागरिक को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल होते हुए देखा।’’बल ने बताया कि उसे बनासकांठा जिले के नादाबेट सीमा पर सुरक्षा दीवार पार करते हुए पकड़ा गया।


Download Android App
Download iOS App



