भोपाल (मनीष शर्मा) मध्य प्रदेश भाजपा में मचे सियासी तूफान के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को देर रात प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी। राज्यसभा सदस्य एवं कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल आगमन से चंद घंटे पहले जारी की गई सूची में 162 नेताओं को कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया गया है।
वहीं 218 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। 28 स्थाई आमंत्रित सदस्य हैं जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय सहित तमाम दिग्गज नेताओं के नाम हैं। सिंधिया समर्थकों में भोपाल से कृष्णा घाटके को भी कार्यसमिति में जगह मिली है। लगभग छह साल बाद नई कार्यसमिति बनी है। इस कार्यसमिति में सिंधिया के द्वारा बताए गए सभी नामों को तरजीह ही दी गई है।

भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर, आलोक संजर, डॉ. हितेश वाजपेयी, तपन भौमिक, गोपाल सिंह मीणा, रामदयाल प्रजापति, भक्त पाल सिंह राठौर और रघुनंदन शर्मा को कार्यसमिति सदस्य शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश के झांसी से लोकसभा सदस्य रहीं उमा भारती का नाम प्रदेश कार्यसमिति की सूची में नहीं है।
पार्टी के नेताओं का मानना है कि उमा भारती अगले वर्ष होने वाले उत्तर प्रदेश के चुनाव में पार्टी की स्टार प्रचारक रहेगी उनकी भूमिका उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण है। सूची में शामिल नेताओं के नाम के साथ उनकी जाति का गलत उल्लेख कर दिया गया था। इस पर मचे बवाल के बाद देर रात ये सूचियां पार्टी के अधिकृत इंटरनेट मीडिया एकाउंट से हटाकर नई सूचियां अपलोड कर दी गईं। भाजपा द्वारा जारी की गई सूची देखें…













Download Android App
Download iOS App



