कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार महामारी को रोकने के लिए बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 14 जुलाई से एक सप्ताह के पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने एक बयान में कहा, ‘‘राज्य में रोजाना कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर बेंगलुरु शहर और बेंगलुरु ग्रामीण में 14 जुलाई, मंगलवार रात आठ बजे से 22 जुलाई सुबह पांच बजे तक एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।’’
बयान के अनुसार इस अवधि में अस्पताल की सुविधाएं, किराना, दूध, सब्जी, दवाएं और दैनिक उपयोग की अन्य जरूरी वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। इसमें बताया गया कि पहले से निर्धारित मेडिकल परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने लोगों से लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहकर कोविड-19 से निपटने में सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘जरूरी सामान खरीदने जाते समय सामाजिक दूरी बनाकर रखें, मास्क पहनें और लॉकडाउन से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन करें।’’


Download Android App
Download iOS App



