महाराष्ट्र में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है, जहाँ छत्तीसगढ़ से राजस्थान जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन ने मंगलवार देर रात गोंदिया जिले में एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसके चार पहिए पटरी से उतर गए। घटना में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। लेकिन, कहा जा रहा की 50 यात्रियों को मामूली चोटे आई है।
मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे (एसईसीआर) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुदमा और गोंदिया रेलवे स्टेशन के बीच देर रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर हुई। एसईसीआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि ‘भगत की कोठी एसएफ एक्सप्रेस’ (20843) का चालक ट्रेन को नियंत्रित नहीं कर सका, जिसके कारण ट्रेन ने अपने आगे खड़ी एक मालगाड़ी को टक्कर मार दी।’’
यात्रियों को आई मामूली चोटे
वही, उन्होंने बताया, ‘‘टक्कर लगने के कारण एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी के चार पहिए पटरी से उतर गए, घटना में कोई यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। केवल कुछ लोगों को मामूली चोटें आयी हैं। एक यात्री को बेचैनी की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’ उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल मरम्मत का काम शुरू किया गया, जिसके बाद एक्सप्रेस ट्रेन आगे की यात्रा पर रवाना हो गयी।


Download Android App
Download iOS App



