सुशांत सिंह मामले पर सुब्रमण्यम स्वामी बोले- बॉलीवुड कार्टेल की पहचान होना बाकी

Summary :

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बुधवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले पर बॉलीवुड की भूमिका और मुंबई पुलिस पर उंगली उठाई है।

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बुधवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले पर बॉलीवुड की भूमिका और मुंबई पुलिस पर उंगली उठाई है। 
इस मामले पर स्वामी ने ट्वीट किया, “9 जुलाई को पहली बार मैंने कहा था कि सुशांत की हत्या हुई है और मामले की सीबीआई जांच शुरू की जानी चाहिए, क्योंकि मुंबई पुलिस उलझी हुई थी और मामले का दुबई कनेक्शन भी था। मैंने इशारा किया था कि बॉलीवुड कार्टेल की पहचान होना अब भी बाकी है।”

स्वामी का यह ट्वीट इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा ड्रग सिंडिकेट कनेक्शन की जांच करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) से मदद मांगने के बाद आया है। इससे पहले एक ट्वीट में स्वामी ने फिल्म निर्माता संदीप सिंह की भूमिका पर सवाल उठाया था। संदीप, सुशांत के करीबी दोस्त होने का दावा करते हैं और उनकी मौत के दिन वह अभिनेता के निवास पर भी मौजूद थे। 

स्वामी ने लिखा था, “संदीप सिंह से पूछताछ होनी चाहिए कि वह कितनी बार दुबई गया और क्यों गया?”एक अन्य ट्वीट में इस अनुभवी राजनेता ने दावा किया था कि अभिनेता को उनकी मौत से पहले जहर दिया गया था और उसके शव परीक्षण में जानबूझकर और जबरन देरी की गई थी। 

Desk Team