शिवसेना नेता संजय राउत को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। संजय राउत के भाई सुनील राउत ने सोमवार को कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके भाई एवं सांसद संजय राउत को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई की एक चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के मामले में रविवार की रात शिवसेना सांसद संजय राउत को गिरफ्तार किया है।

विधायक सुनील राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना राउत परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।विखरोली से विधायक सुनील राउत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘शिवसेना और उद्धव जी मजबूती से हमारे साथ खड़े हैं। (संजय राउत की गिरफ्तारी के खिलाफ) हमारी लड़ाई शुरू हो गई है।’’


Download Android App
Download iOS App



