कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि जब बीजेपी सत्ता में थी तो तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को नंदिनी घी की सप्लाई रोक दी गई थी। जबकी बीजेपी ने कहा कि घी की सप्लाई रोकना हिंदू मान्यताओं के खिलाफ है। सिद्दारमैया ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा के शासनकाल के दौरान कर्नाटक मिल्क फेडरेशन से तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को नंदिनी घी की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भाजपा ने टीटीडी को नंदिनी घी की आपूर्ति रोकने को राज्य की कांग्रेस सरकार की हिंदू विरोधी नीति करार दिया है। सिद्दारमैया ने सोशल मीडिया पर कहा कि तिरुपति को नंदिनी घी की आपूर्ति रोकना कोई आज या कल की बात नहीं है। पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में घी की सप्लाई बंद कर दी गई थी।
भाजपा सरकार हिंदुओं की आस्था के खिलाफ थी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कहा था, कांग्रेस सरकार हमेशा हिंदुओं की आस्था के प्रति आंखें मूंद लेती है। 50 साल की परंपरा टूट गई है और यह हिंदुओं के प्रति मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के लापरवाह रवैये को दर्शाता है।आरोप का जवाब देते हुए, सिद्दारमैया ने कहा, “मिस्टर कतील, अब आप हमें बताएं कि क्या पिछली भाजपा सरकार हिंदुओं की आस्था के खिलाफ थी, या क्या तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अकेले हिंदू विरोधी थे?
कांग्रेस सरकार की सफलता को बर्दाश्त नहीं कर पा रही
उन्होंने कहा, “जो लोग डेयरी फार्मिंग से जुड़े हैं उनका जीवन भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। किसानों के हित में, यदि तिरूपति मंदिर प्रबंधन हमारे द्वारा तय मूल्य प्रदान करने के लिए तैयार है, तो घी की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है। लोगों से मामले का राजनीतिकरण नहीं करने की अपील करते हुए केएमएफ अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक भीमा नाइक ने आरोप लगाया कि भाजपा मुफ्त योजनाओं को लागू करके कांग्रेस सरकार की सफलता को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।

Download Android App
Download iOS App