राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से राज्य के विभागों में ‘महापोर्टल’ के बजाय लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के जरिए भर्ती की प्रक्रिया फिर से शुरू करने का अनुरोध किया। उद्धव ठाकरे को शनिवार को भेजे पत्र में सुप्रिया सुले ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार ‘महापोर्टल’ के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों के लिए भर्तियां करती थी।

‘महापोर्टल’ को इसी उद्देश्य के लिए बनाया गया था। पुणे की बारामती सीट से लोकसभा सांसद ने कहा, ‘‘लेकिन इससे हमेशा असुविधा ही हुई है।’’ उन्होंने दावा किया कि सरकारी नौकरियां पाने के इच्छुक कई युवकों को पिछले पांच वर्षों में दिक्कतें हुई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहतर होगा अगर भर्तियां पूर्व की प्रक्रिया (एपीएससी) के अनुसार की जाए।’’


Download Android App
Download iOS App



