नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से छह घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद ही रिया को एनसीबी दफ्तर के बाहर जाने की इजाजत मिली। ऐसी उम्मीद है कि एनसीबी सोमवार को भी रिया को पूछताछ के लिए बुला सकता है।
रिया से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के दौरान सामने आए ड्रग एंगल पर पूछताछ हुई। एनसीबी ने इस एंगल को खंगालने के लिए अपनी जांच जारी रखी है।
मुम्बई स्थित दफ्तर में एनसीबी की कई टीमों ने रिया से लम्बी पूछताछ की। शाम 6 बजे रिया को अपने निजी वाहन से घर जाने की अनुमति प्रदान की गई।


Download Android App
Download iOS App



