सुशांत आत्महत्या मामले में गिरफ्तार ड्रग तस्कर NCB की हिरासत, एक संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

Summary :

मुंबई की एक अदालत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मामले में गिरफ्तार मादक पदार्थों के कथित तस्कर को गुरुवार 9 सितंबर को एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है।

मुंबई की एक अदालत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मामले में गिरफ्तार मादक पदार्थों के कथित तस्कर को गुरुवार 9 सितंबर को एनसीबी की हिरासत में भेज दिया। इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ जारी है। इस व्यक्ति को मादक पदार्थों का संदिग्ध तस्कर माना जा रहा है। यह व्यक्ति इस मामले में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किये गये बासित परिहार से कथित तौर पर जुड़ा है। 
हालांकि इस व्यक्ति की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। आरोपी जैद विलात्रा (21) को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे आगे की जांच के लिये सात दिन तक मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया। एनसीबी ने बुधवार को कहा था कि उसने सुशांत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ तस्करी मामले में विलात्रा और बासित परिहार को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया था कि विलात्रा के पास से 9,55,750 रुपये की भारतीय मुद्रा और विदेशी मुद्रा (2,081 अमेरिकी डॉलर, 180 ब्रिटिश पाउंड, 15 दिरहम) बरामद हुई हैं। एजेंसी का दावा है कि उसके पास से बरामद पैसा ”मादक पदार्थों की तस्करी से कमाया गया है।”
एनसीबी ने कहा था, जैद ने खुलासा किया है कि वह बांद्रा में एक भोजनालय चलाता है लेकिन लॉकडाउन के बाद से उसे भोजनालय से कोई कमाई नहीं हो रही है। उसने यह खुलासा भी किया कि वह मादक पदार्थों की तस्करी में भी शामिल रहा है, जिसके जरिये वह ठीक-ठाक पैसा कमाता है। वहीं परिहार को राजपूत की लिव-इन-पार्टनर रिया चक्रवर्ती (28) और अन्य के खिलाफ दर्ज मादक पदार्थों से संबंधित मामले से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। 

Desk Team