तृणमूल कांग्रेस के असंतुष्ट सांसद और शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी कई सप्ताह तक चली अटकलों को विराम देते हुए आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा। इससे पहले उनके दो बेटे शुभेंदु और सौमेंदु बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।
बीजेपी में शामिल होते ही शिशिर अधिकारी ने कहा, “(तृणमूल से) जिस प्रकार हमारे परिवार को निकाला गया वह हमेशा इतिहास में दर्ज रहेगा। हम बंगाल में राजनीतिक हमलों और अत्याचार के खिलाफ खड़े होंगे। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ काम करेंगे।”
इसके साथ ही उन्होंने ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इससे पहले शिशिर ने दावा किया था कि उनके बेटे शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने में सफल होंगे।
असम विधानसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने कहा- तय हो गया है, दूसरी बार फिर होगी BJP की वापसी
बीजेपी में शामिल होने से पहले शिशिर ने कहा कि उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि सत्ताधारी दल के नेताओं ने उनके पास अन्य कोई विकल्प नहीं छोड़ा था। यह बयान देने से पहले भी शिशिर अधिकारी तृणमूल पर अपना अपमान करने का आरोप लगा चुके हैं।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “उन्होंने (तृणमूल नेताओं) मुझे बीजेपी में शामिल होने के लिए मजबूर किया। उन्हें जो करना है वह करें और जो मैं कर सकता हूं मैं करूंगा।” अधिकारी परिवार का बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में खासा राजनीतिक दबदबा है।


Download Android App
Download iOS App



