तमिलनाडु राज्य ने 15-18 आयु वर्ग के 75.3 प्रतिशत बच्चों को कोरोना के खिलाफ टीका लगाया है। ये जानकारी तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने दी।
मंत्री ने रविवार को एक बयान में कहा कि राज्य में अब तक कुल 25.21 लाख किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है। सुब्रमण्यम ने यह भी कहा कि रोजाना तमिलनाडु में कोरोना के कारण 10 से 20 मौतें हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि मरने वालों को टीका नहीं लगाया गया था।
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों के अस्पतालों में 1.91 लाख बेड तैयार किए गए हैं और अब तक केवल 8,912 मरीजों को भर्ती किया गया है। मंत्री ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य सचिव के निर्देश के बाद अकेले चेन्नई में 37,998 मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है।
सुब्रमण्यम ने कहा कि चेन्नई ट्रेड सेंटर कोविड केयर फैसिलिटी ने संक्रमित पुलिस कर्मियों के लिए 350 बेड आरक्षित किए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन (जीसीसी) घर पर आइसोलेशन में रहने वालों की मदद के लिए स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाकर 535 करेगा।
मंत्री ने कहा कि सोमवार को तांबरम में एक सिद्ध कोरोना उपचार सुविधा का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि शनिवार को 50,000 मेगा टीकाकरण शिविर होंगे।


Download Android App
Download iOS App



