तमिलनाडु : लड़की की मौत से गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़, फूंकी गाड़ी

Summary :

तमिलनाडु में कल्लाकुरिचि के निकट एक छात्रा की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए रविवार को गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पथराव भी किया।

तमिलनाडु में कल्लाकुरिचि के निकट एक छात्रा की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए रविवार को गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पथराव भी किया।
पुलिस की तितर बितर करने की कोशिश नाकाम, फिर इकठ्ठा होकर गाडियों को किया आग के हवाले
पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी चिन्नासलेम में स्थित एक स्कूल में पुलिस के अवरोधों को तोड़ते हुए घुस गए और उन्होंने परिसर में खड़ी बसों में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने पुलिस की बस में भी आग लगा दी।
पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी देर में वे फिर से इकट्ठा हो गए और तोड़फोड़ की।
छात्रा ने अज्ञात कारणों के कारण तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान
पुलिस महानिदेशक सी शैलेन्द्र बाबू ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और हिंसा करने वालों को चेतावनी दी। उन्होंने चेन्नई में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यहां से 15 किलोमीटर दूर चिन्नासलेम में एक निजी आवासीय स्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा 13 जुलाई को छात्रावास परिसर में मृत पाई गई थी। यह छात्रा छात्रावास की तीसरी मंजिल में बने कमरे में रहती थी और माना जा रहा है कि उसने सबसे ऊपर के तल से नीचे कूदकर जान दे दी।
प्रकरण की जांच सीबी-सीआईडी  से कराने की मांग
CB-CID to probe charges against police officers || CB-CID to probe charges  against police officers
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कथित तौर पर यह सामने आया है कि छात्रा की मौत से पहले उसके शरीर पर चोट के निशान थे।
पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। छात्रा की मौत के बाद उसके परिजन, रिश्तेदार और उसके गांव पेरिवानासालुर के लोग न्याय की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने छात्रा की मौत के मामले की जांच सीबी-सीआईडी से कराने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
 

Desk Team