तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य विधानसभा का आगामी सत्र 28 जून से आहूत किया है। इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी की गई।
राज्य में 22 सीटों पर हुये उपचुनावों के बाद विधानसभा का यह पहला सत्र होगा। इन चुनावों में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक और विपक्षी द्रमुक दोनों की सीटों में इजाफा हुआ है।
राज्यपाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा की बैठक महीने के अंतिम शुक्रवार को सुबह दस बजे होगी। विधानसभा का सत्र ऐसे समय में आहूत किया गया है जबकि राज्य पेयजल संकट से जूझ रहा है। इससे विपक्षी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को सरकार को घेरने का एक अवसर मिल गया है।


Download Android App
Download iOS App



