बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अपने बोल्ड़ अंदाज के लिए जानी जाती है और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। भले ही अदा शर्मा के खाते में बॉलीवुड फ़िल्में कम हो पर अदा अपनी हर अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करती है।

इन दिनों अदा शर्मा मॉरीशस में क्वालिटी टाइम बिता रही है और वही से उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है।

इस वीडियो में अदा शर्मा समुद्र के किनारे लाठी चलाती हुई नजर आ रही है। अदा शर्मा इस वीडियो में एक प्रोफेशनल स्टंट मैन की तरह लाठी घुमाती नजर आ रही है। आपको बता दें इस वीडियो पर अब तक ढाई लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके है।

इस वीडियो के साथ अदा शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म कमांडो 3 का प्रमोशन भी किया है और लिखा है कमांडो 3 आने वाले 6 सितम्बर को रिलीज़ हो रही है और जो थिएटर में जाकर नहीं देखेगा उसको भावना रेड्डी का डंडा पड़ेगा।

अदा शर्मा का ये मजाकिया अंदाज क्क प्रमोशन फैंस को बेहद आ रहा है। आपको बता दें इससे पहले अदा शर्मा कमांडो 2 में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी है और उनकी अदाएं फैंस को बेहद पसंद आयी थी।

आपको बता दें अदा शर्मा ने साल 2008 में हॉरर फिल्म ‘1920’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘लीजा’ का किरदार निभाया था। अदा शर्मा बॉलीवुड के साथ साथ साउथ इंडियन सिनेमा में भी काफी सक्रिय है।
1920′ की सफलता के बाद अदा शर्मा को कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला है और उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी बढ़ी है।



Download Android App
Download iOS App



