मेघालय सरकार ने गुरुवार को पंजाब सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य में रहने वाले सभी समुदायों के लोगों की सुरक्षा के लिए ‘‘वचनबद्ध’’ है। पंजाब के सांसद जसबीर सिंह गिल ने यहां मीडियाकर्मियों को बताया कि मेघालय के गृह मंत्री जेम्स पी. के. संगमा ने पंजाब के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को इसका आश्वासन दिया।
सांसद, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा मेघालय सरकार के प्रतिनिधियों और उत्तरी राज्य से यहां पंजाबी लेन क्षेत्र में बसने वाले प्रतिनिधियों से मिलने के लिए भेजे गये प्रतिनिधिमंडल के हिस्सा हैं, जिनका मकसद उनके बीच विश्वास की भावना पैदा करना है।
राज्य के अधिकारियों द्वारा अपनी भूमि के स्वामित्व को साबित करने के लिए उन लोगों को नोटिस जारी किये जाने के बाद उत्पन्न असंतोष की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रतिनिधिमंडल बुधवार को यहां पहुंचा। कुछ अखबारों ने पिछले हफ्ते खबर दी थी कि एक गैरकानूनी संगठन ने पंजाबी लेन क्षेत्र के निवासियों को धमकी दी थी।


Download Android App
Download iOS App



