तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे को देश का प्रधान न्यायाधीश बनने पर सोमवार को बधाई दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यायमूर्ति बोबडे को सोमवार को देश के 47वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
न्यायमूर्ति बोबडे ने कई ऐतिहासिक फैसलों में अहम भूमिका निभाई है और हाल ही में ऐतिहासिक अयोध्या फैसले में भी वह शामिल थे। पलानीस्वामी ने न्यायमूर्ति बोबडे को भेजे एक पत्र में कहा, ‘‘तमिलनाडु के लोगों और सरकार की ओर से, मैं आपको भारत के उच्चतम न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनने पर बधाई देता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपकी सफलता की कामना करता हूं।’’


Download Android App
Download iOS App



