देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वायरस से एहतियात के तौर पर कई राज्यों की विधानसभाओं को स्थगित किया जा चुका है। वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी मंगलवार को राज्य विधानसभा के सत्र की अवधि घटाने से साफ इंकार कर दिया है।
उन्होंने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों की निगरानी के लिए मुख्य सचिव के षणमुगम की अगुवाई में एक कार्यबल गठित करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा, सदन में प्रवेश से पहले सभी विधायकों की कोविड-19 को लेकर स्क्रीनिंग की जाती है।
कांग्रेस नेता पी सी शर्मा का दावा, बागी विधायकों ने दवाब में दिए बयान
कोरोना वायरस के मद्देनजर उठाए गए कदमों को गिनाते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार रोकथाम के कदमों को पूर्ण गति से लागू करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि अबतक एक व्यक्ति में वायरस की पुष्टि हुई है और उसका इलाज हो गया है एवं शीघ्र ही उसे छुट्टी मिलने वाली है। उन्होंने उन विधायकों के लिए सरकारी सहयोग की बात कही जो कोरोना वायरस के विषाणु में मेडिकल परीक्षण कराना चाहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



