Breaking News! तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका, 17 लोगों की मौत की खबर, कई घायल

Tamil Nadu factory blast

Tamil Nadu factory blast : तमिलनाडु से बड़े हादसे की बात सामने आ रही है जहां विरुधुनगर जिले के एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका होने से 17 लोगों की मौत होने की खबर है. बता दें यह हादसा तब हुआ जब यहां मजदूर काम कर रहे थे. धमाका इतनी जोर का हुआ कि लोगों को बचने का समय नहीं मिला और कई लोग इस हादसे के शिकार हो गए.

साथ में खबर है कि इस घटना में कई लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है. रहत बचाव की टीमें मौके पर पहुंची हैं, साथ में फायर ब्रिगेड अपने काम में लग गई हैं.

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया दुःख

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने लिखा, “तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है. मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पोस्ट में लिखा, “तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए दुखद हादसे में लोगों की जान जाना बेहद कष्टदायक है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “तमिलनाडु के विरुधुनगर में हुई दुखद आग दुर्घटना से मैं अत्यंत दुखी हूं. मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मेरी प्रार्थनाएं.”

तमिलनाडु के सीएम ने संवेदनाएं प्रकट की

इससे पहले, प्रदेश के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी हादसे पर दुख जताया. मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि विरुधुनगर जिले में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में कई लोगों की मृत्यु की दुखद खबर से गहरा दुख हुआ है. मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.

उन्होंने कहा कि मैंने मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्यों में तेजी लाने और उनकी निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने का अनुरोध किया है. इस घटना की सूचना मिलते ही मैंने जिला कलेक्टर से संपर्क किया और उन्हें सभी आवश्यक सहायता समन्वय करने का निर्देश दिया है.

क्या थी घटना

जानकारी के मुताबिक, इस फैक्ट्री का मालिकाना हक गोविंदनाल्लूर निवासी मुथु मानिकम के पास है और यह एक वैध आरडीओ लाइसेंस के तहत संचालित हो रही थी. फैक्ट्री परिसर में 30 से अधिक कमरे बने हुए हैं और यहां 50 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं.

रविवार को जब लगभग 30 कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे, तभी अचानक एक जोरदार विस्फोट हुआ. इस धमाके से फैक्ट्री के कम से कम चार कमरों को भारी नुकसान पहुंचा और देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई.

यह भी पढ़ेंसूरत स्टेशन पर उमड़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़, मची भगदड़, नियंत्रण करने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।