Shocking! 6 महीने की Pregnant निकली 17 साल की लड़की, 7 युवकों पर गैंगरेप का आरोप, तबीयत बिगड़ने पर बड़ा खुलासा

Summary :

Tamil Nadu Gangrape Case: तमिलनाडु के तंजौर जिले के अय्यमपेट्टई इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 17 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप करने के आरोप में सात लोगों को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में खलबली मचा दी है। जानकारी के मुताबिक, 2022 में अय्यमपेट्टई में रहने वाली लड़की की दोस्ती अप्पू उर्फ़ एस. सुरेंद्रन पांडियन से हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, लेकिन बाद में सुरेंद्रन पांडियन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। साल…

Tamil Nadu Gangrape Case: तमिलनाडु के तंजौर जिले के अय्यमपेट्टई इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 17 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप करने के आरोप में सात लोगों को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में खलबली मचा दी है।

जानकारी के मुताबिक, 2022 में अय्यमपेट्टई में रहने वाली लड़की की दोस्ती अप्पू उर्फ़ एस. सुरेंद्रन पांडियन से हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, लेकिन बाद में सुरेंद्रन पांडियन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। साल 2025 में लड़की पुन्नियानल्लूर के 20 वर्षीय मणिमारन और पशुपति कोविल के 24 वर्षीय सुधन (जयसुधन) के संपर्क में आई। बताया जाता है कि वह बिना एक-दूसरे को जाने ही उनके साथ रहने लगती थी।

Tamil Nadu 17 year Old Girl Rape Case: तबियत ख़राब होने पर खुला गर्भवती होने का राज़

Tamil Nadu Gangrape Case
Tamil Nadu 17 year Old Girl Rape Case (Image- Social Media)

हाल ही में लड़की की तबियत अचानक खराब हो गई। उसे उसके माता-पिता कुंभकोणम सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि वह छह महीने की गर्भवती है। ये बात सुनकर माता-पिता हैरान हो गए और उन्होंने जब लड़की से इस बारे में पूछा, तो उसने मणिमारन और जयसुधन पर गैंगरेप का आरोप लगाया।

Tamil Nadu News: 7 लोगों पर गैंगरेप का आरोप

Tamil Nadu Gangrape Case
Tamil Nadu News (Image- Social Media)

बाल संरक्षण समिति को मामले की जानकारी मिलने के बाद लड़की को पापनासम महिला पुलिस स्टेशन लाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि मणिमारन और जयसुधन के अलावा सुरेंद्रन पांडियन, एम. विश्वनाथन, आर. रॉकी (राकेश), आर. आकाश, एम. षणमुगम और पुन्नियानल्लूर के रहने वाले सरवनन के बेटे अशोक ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने मणिमारन और जयसुधन को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। इसके अलावा सुरेंद्रन पांडियन और पांच अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल एम. विश्वनाथन फरार है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Maharashtra: एनसीपी की 31 जनवरी को विधायक दल की बैठक, सुनेत्रा को बड़ी जिम्मेदारी मिलना ‘तय’

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।