Oppo Reno 15 Pro Mini Review: Oppo ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Reno 15 Pro Mini का नया कलर वेरिएंट भारत में पेश कर दिया है। इस नए रंग का नाम Crystal Pink रखा गया है। कंपनी के अनुसार यह कलर खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ फोन में स्टाइल और अलग पहचान भी चाहते हैं। यह नया कलर वेरिएंट 1 फरवरी 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Oppo Reno 15 Pro Mini Price in India
Oppo Reno 15 Pro Mini दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 59,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 64,999 रुपये रखी गई है। इस सीरीज को आप Amazon, Flipkart, Oppo की आधिकारिक वेबसाइट और नजदीकी रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
ऑफर्स की बात करें तो चुनिंदा बैंक कार्ड और UPI पेमेंट पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी 15 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट का आसान फाइनेंस ऑप्शन भी दे रही है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी मिलेगा।

Oppo Reno 15 Pro Mini Features & Specifications
इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इससे वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है। स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए Oppo Crystal Shield ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज स्पीड और बेहतर मल्टीटास्किंग में मदद करता है। इसमें 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह फोन Android 16 पर चलता है और इसमें ColorOS 16 दिया गया है।
Camera and Battery
कैमरा की बात करें तो Oppo Reno 15 Pro Mini में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप कैमरा मौजूद है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है। सेल्फी के लिए सामने की तरफ 50MP का कैमरा दिया गया है। बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी मजबूत है। इसमें 6,200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और लंबे समय तक चलता है।

Oppo Reno 15 Pro Mini Review: इसी महीने लॉन्च हुई Oppo Reno 15 सीरीज
Oppo ने हाल ही में भारत में Reno 15 सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल हैं, Oppo Reno 15, Oppo Reno 15 Pro Mini और Oppo Reno 15 Pro। इन तीनों फोन की सबसे बड़ी खासियत इनकी मजबूत सेफ्टी रेटिंग है। सभी मॉडल्स को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे ये फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहते हैं। इसके अलावा, तीनों स्मार्टफोन्स में शानदार OLED डिस्प्ले दी गई है, जो कलर और ब्राइटनेस के मामले में काफी बेहतर है। खास बात यह है कि Reno 15 Pro Mini और Reno 15 Pro में 200 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: 10001mAh की बड़ी Battery और ₹30,999 Price! 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme की ये धमाकेदार फोन























