बाढ़ प्रभावित तेलंगाना को 10 करोड़ की सहायता देगी तमिलनाडु सरकार, CM पलानीस्वामी ने किया ऐलान

Summary :

पलानीस्वामी ने कहा, “तेलंगाना सरकार के आपदा से त्वरित तरीके से निपटने और राहत प्रदान करने के कारण बाढ़ से होने वाला नुकसान कम हुआ।”

भारी बारिश के कारण तेलंगाना का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है। ऐसे में तमिलनाडु सरकार ने तेलंगाना सरकार को दस करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता के साथ पूरा समर्थन देने की घोषणा की। तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव को लिखे पत्र में के पलानीस्वामी ने आश्वासन देते हुए कहा कि तमिलनाडु की सरकार बाढ़ से प्रभावित तेलंगाना की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। 
उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के कारण आई बाढ़ की वजह से हैदरबाद शहर समेत कई अन्य जिलों में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है और कईं लोगों की जान भी चली गई हैं। पलानीस्वामी ने कहा,‘‘तेलंगाना सरकार के आपदा से त्वरित तरीके से निपटने और राहत प्रदान करने के कारण बाढ़ से होने वाला नुकसान कम हुआ।’’ 
उन्होंने आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मदद की इस घड़ में तेलंगाना सरकार की सहायता करने के लिए तमिलनाडु सरकार मुख्यमंत्री सार्वजनिक राहत कोष से तेलंगाना सरकार को दस करोड़ रूपए की तत्काल राहत प्रदान करेगी।  उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोगों की मदद करने के लिए कंबल और कालीन भी भेजेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि संकट की एक स्थिति में राज्य सरकार तेलंगाना सरकार के साथ हैं।

Desk Team