प्याज की कीमतों ने तो आसमान छू लिया है। प्याज के महंगे होने पर जब देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि लहसुन-प्याज उनके परिवार में नहीं खाते हैं। लेकिन जनता तो प्याज खाती है। बता दें कि प्याज की कीमतों के घटने का अभी कुछ पता नहीं है।

इसी बीच एक दुकानदार ने प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए एक अनोखा ऑफर निकाला है जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। तमिलनाडु का यह मामला है। तमिलनाडु के एक मोबाइल दुकानदार ने कहा है कि जो भी उनकी दुकान से मोबाइल खरीदेगा वह उन्हें एक किलो प्याज मुफ्त में देंगे।
एक किलो प्याज देते हैं हर फोन के साथ

तमिलनाडु के पट्टुकोट्टई में इस दुकानदार की मोबाइल की दुकान है। जो भी ग्राहक इस दुकान से इन दिनों मोबाइल खरीदता है उसे 1 किलो प्याज मुफ्त में मिलता है। दरअसल 140 से 160 प्रति किलाे की कीमत तमिलनाडु में इस समय प्याज की है।
उनका यह ऑफर बहुत ही अनोखा है

पट्टुकोट्टई के थलियारी स्ट्रीट में एसटीआर मोबाइल्स नाम की यह दुकान है। इस दुकान के मालिक का नमा श्रवण कुमार है और उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा, लोगों के बीच यह ऑफर काफी चर्चित है। पट्टुकोट्टई में अबतक किसी ने भी ऐसे ऑफर के बारे में नहीं सुना था। इसलिए लोग काफी उत्सुक हैं। प्याज वाले विज्ञापन के बाद दुकान में आने वाले ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ।
यह दुकान खोली थी 8 साल पहले
8 साल पहले एसटीआर मोबाइल्स की दुकान को 35 साल के श्रवण ने खोला था। दो मोबाइल उनके दुकान से हर दिन बिकते थे। श्रवण ने कहा, गुरुवार और शुक्रवार को मैंने एक दिन में आठ मोबाइल फोन बेचे। मुझे लगता है कि यह इस ऑफर की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा, उनकी दुकान से मोबाइल खरीदने वाला शख्स फ्री में बड़े या छोटे प्यास में से कुछ भी चुन सकता है।


Download Android App
Download iOS App



