नई दिल्ली : क्रिकेट के शौकीन सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को पहले टी20 मैच में नाबाद 94 रन की आक्रामक पारी खेलने वाले कप्तान विराट कोहली की अपनी सुपरहिट फिल्म ‘अमर अकबर एंथोनी’ के संवाद के जरिये तारीफ की है।
हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 207 रन बनाये। जवाब में भारत ने आठ गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें कोहली ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 94 रन की पारी खेली। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, ‘यार कितनी बार बोला मई तेरे को…की विराट को मत छेड़, मत छेड़, मत छेड़ पन सुनताइच किधर है तुम। अभी पर्ची लिख के दे दिया ना हाथ में। देख देख ..वेस्टइंडीज का चेहरा देख …कितना मारा उसको, कितना मारा।’

दरअसल अमिताभ की फिल्म ‘अमर अकबर एंथोनी’ में एक गुंडे जिबिस्को से पिटने के बाद आइने के सामने खड़े होकर वह ऐसा ही डायलाग बोलते हैं। इसे हिन्दी सिनेमा के सबसे मशहूर कामेडी डायलाग में से एक माना जाता है। कोहली ने भी ट्विटर पर इसका जवाब देते हुए कहा कि मुझे यह डायलाग बहुत पसंद है सर। आप हमेशा एक प्रेरणास्रोत हैं।


Download Android App
Download iOS App



