श्रीनगर हवाई अड्डे पर रविवार को लगातार दूसरे दिन उड़ान परिचालन निलंबित रहा और सभी उड़ानें कश्मीर घाटी में घने कोहरे से निम्न दृश्यता के चलते रद्द कर दी गई। भारतीय विमानपत्तनम प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारी ने कहा, “श्रीनगर हवाई अड्डे पर रविवार को सभी उड़ाने रद्द कर दी गई और कोई भी उड़ानें यहां नहीं उतरीं।”
अधिकारी ने बताया कि रविवार को 28 उड़ानों का कार्यक्रम बदल दिया गया। उनमें सशस्त्र बलों की उड़ाने भी शामिल हैं। अधिकारी ने कहा, “एयरलाइनों ने घाटी में घने कोहरे से निम्न दृश्यता के चलते सभी उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया है।”
हवाई अड्डे पर पिछले तीन दिनों से उड़ान परिचालन बुरी तरह प्रभावित है। शुक्रवार को कई उड़ानें रद्द कर दी गयी थी जबकि शनिवार को कोई उड़ान परिचालन नहीं हुआ था। रविवार को घाटी के ज्यादातर हिस्सों के घने कोहरे में लिपटे होने के कारण दृश्यता घट गयी और खासकर वाहनचालकों को बड़ी परेशानी हुई।


Download Android App
Download iOS App



