तेलंगाना के कृषि मंत्री ने राकांपा प्रमुख से की मुलाकात, कृषि क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर की चर्चा

Summary :

तेलंगाना के कृषि मंत्री सिंगीरेड्डी निरंजन रेड्डी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में राकांपा प्रमुख शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की।

तेलंगाना के कृषि मंत्री सिंगीरेड्डी निरंजन रेड्डी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में राकांपा प्रमुख शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की। पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री पवार ने इसे एक ‘‘औपचारिक मुलाकात’’ बताते हुए ट्विटर पर कहा कि इस दौरान उन्होंने कृषि क्षेत्र से संबंधित मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा की।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता पवार ने ट्वीट किया, ‘‘हमने कृषि क्षेत्र से संबंधित मुद्दों तथा चुनौतियों पर चर्चा की और हमने समग्र रूप से कृषि विकास के लिए किसान समर्थक योजनाओं और नवीन कृषि विधियों पर अपने विचार साझा किए।’’
रेड्डी ने बारामती में ‘कृषि विज्ञान केन्द्र’ का दौरा भी किया और वहां के काम, तकनीक और कृषि पद्धतियों की सराहना की।

Desk Team