Telangana Board Result 2022: तेलंगाना बोर्ड ने 10वीं कक्षा के घोषित किए नतीजे, देखें- रिजल्ट चेक करने के आसान टिप्स

Summary :

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक तेलंगाना सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएससी) की बोर्ड परीक्षाएं 23 मई से 01 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी।

तेलगांना में आज के दिन बच्चों का दिन काफी अहम माना जा रहा हैं। क्योंकि तेलंगाना बोर्ड के 10 वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया हैं। हालांकि, राज्य के छात्र- छात्राओं को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए बीएसई तेलंगाना की वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर लॉग इन करना पड़ेगा। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चों का नतीजें राज्य के शिक्षा मंत्री  सबिता इंद्र रेड्डी ने प्रेस कॉन्फेंस करके परिणामों की घोषणा की हैं। हालांकि, राज्य के 90% छात्र- छात्राए उत्तीण हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा पास होने वाली राज्य की लड़किया हैं। 
इतने छात्राओं ने  कराया था पंजीकरण 
 अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक  तेलंगाना सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएससी) की बोर्ड परीक्षाएं 23 मई से 01 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई थी। एसएससी परीक्षा के लिए 5,09,275 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। बता दें कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा अलग-अलग पास करनी होती है। 
ऐसा करें 10वीं के रिजल्ट
तेलागंना राज्य में पढ़ रहे छात्र- छात्राओं के लिए 10वीं क्लास के नतीजें घोषित कर दिए गए हैं। बच्चों को अपने नतीजें चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर विजिट करें या फिर results.cgg.gov.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके बाद से ही   होम पेज पर, “SSC रिजल्ट 2022” लिंक पर क्लिक करें

Desk Team