तेलंगाना में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां गोदावरी नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना निजामाबाद जिले के पोचमपहाड़ इलाके में वीआईपी पुष्कर घाट पर हुई। पुलिस ने कहा कि बचावकर्मियों ने पांच शवों को बाहर निकाल लिया है, जबकि छठे व्यक्ति की तलाश जारी है।
यह घटना तब घटी, जब निजामाबाद जिले के विभिन्न हिस्सों से आए तीन परिवारों के सदस्य पूजा और पवित्र स्नान के लिए नदी के किनारे पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो नाबालिग जैसे ही पानी के अंदर गए तो वह डूबने लगे। इसके बाद उनके परिवार व अन्य रिश्तेदारों ने भी उन्हें बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी।
स्थानीय लोगों ने एक लड़के को तो डूबने से बचा लिया, जबकि पानी में अन्य छह लोग डूब गए। मृतकों की पहचान बी. श्रीनिवास (40), उनके बेटे श्रीकर (14) और सिद्धार्थ (16), राजू (24) और योगेश (16) के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य नाबालिग सुरेश की तलाश अभी भी जारी है। यहां हर शुक्रवार को बड़ी संख्या में भक्त धार्मिक अनुष्ठानों और पवित्र स्नान के लिए आते हैं।


Download Android App
Download iOS App



