Telangana:तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 119 में से 115 सीट के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की।औम तौर पर केसीआर के नाम से चर्चित राव साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में गजवेल और कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे।
AIMIM के साथ बीआरएस की दोस्ती जारी रहेगी
आपको बता दें कि केसीआर के मुताबिक, केवल सात विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार बदले गए हैं।बीआरएस प्रमुख ने यह भी कहा कि पार्टी 16 अक्टूबर को वारंगल में अपना घोषणापत्र जारी करेगी।राव ने संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, “बीआरएस आगामी विधानसभा चुनावों में कुल 119 में से 95-105 सीट जीतेगी।”उन्होंने कहा कि हैदराबाद के लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम के साथ बीआरएस की दोस्ती जारी रहेगी।
विनम्रतापूर्वक तेलंगाना के लोगों का आशीर्वाद चाहते हैं
सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद बीआरएस की विधान पार्षद और चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि यह मुख्यमंत्री के नेतृत्व और बीआरएस के शासन में लोगों के भरोसे को दर्शाता है।इसमें पोस्ट में कहा गया, “हमारे नेता केसीआर गारू ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 119 सीट में से 115 पर असाधारण उम्मीदवारों की घोषणा की। यह वास्तव में मुख्यमंत्री केसीआर गारू के साहसी नेतृत्व और बीआरएस पार्टी के प्रभावशाली शासन में लोगों के विश्वास का प्रमाण है। हम विनम्रतापूर्वक तेलंगाना के लोगों का आशीर्वाद चाहते हैं।”


Download Android App
Download iOS App



