Telangana Sena Bharti : तेलंगाना में 20 जून को होगी सेना भर्ती रैली, 10वीं पास कर सकते है आवेदन

Summary :

Telangana Sena Bharti : तेलंगाना (Telangana) के सिकंदराबाद में 20 जून से यूनिट हेडक्वार्टर कोटा के तहत सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि रैली में भाग लेने के लिए योग्य उम्मीदवारों को 20 जून को सुबह पांच बजे कोटेश्वर द्वार, चार ट्रेनिंग बटालियन, 1 ईएमई सेंटर, सिकंदराबाद में रिपोर्ट करना होगा। Highlights  20 जून को होगी सेना भर्ती रैली तेलंगाना के सिकंदराबाद में होगा आयोजन 10वीं पास कर सकते है आवेदन इन उम्मीदवारों को मिलेगी प्राथमिकता रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इस रैली का उद्देश्य युद्ध विधवाओं/विधवाओं/पूर्व सैनिकों/सैनिकों के बेटों और सैनिकों/पूर्व सैनिकों के अपने…

Telangana Sena Bharti : तेलंगाना (Telangana) के सिकंदराबाद में 20 जून से यूनिट हेडक्वार्टर कोटा के तहत सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि रैली में भाग लेने के लिए योग्य उम्मीदवारों को 20 जून को सुबह पांच बजे कोटेश्वर द्वार, चार ट्रेनिंग बटालियन, 1 ईएमई सेंटर, सिकंदराबाद में रिपोर्ट करना होगा।

Highlights 

  • 20 जून को होगी सेना भर्ती रैली
  • तेलंगाना के सिकंदराबाद में होगा आयोजन
  • 10वीं पास कर सकते है आवेदन

इन उम्मीदवारों को मिलेगी प्राथमिकता

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इस रैली का उद्देश्य युद्ध विधवाओं/विधवाओं/पूर्व सैनिकों/सैनिकों के बेटों और सैनिकों/पूर्व सैनिकों के अपने भाइयों को जीडी, तकनीकी, क्लर्क/एसकेटी और दसवीं और आठवीं शिक्षा मानक श्रेणियों में ट्रेड्समैन जैसी विभिन्न अग्निवीर भूमिकाओं के लिए भर्ती करना है। साथ ही तैराकी एवं गोताखोरी तथा वॉलीबॉल में विशेषज्ञता वाले उत्कृष्ट खिलाड़ को भी सेना में भर्ती किया जाएगा।

क्या होनी चाहिए योग्यता

सूत्रों के मुताबिक 17.5 से 21 वर्ष की आयु के उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की गई भूमिका के अनुसार शैक्षिक योज्ञताएँ अलग-अलग होती हैं। उदाहरण के लिए, अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुल मिलाकर 45 प्रतिशत अंकों और प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत या समकक्ष ग्रेडिंग प्रणाली के साथ कक्षा 10 वीं या मैट्रिक उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी तरह, अन्य पदों के लिए भी विशिष्ट शैक्षणिक मानदंड निर्धारित किए गए हैं।

इस पते पर होगा आयोजन

रैली में भाग लेने के लिए योग्य उम्मीदवारों को 20 जून को सुबह पांच बजे कोटेश्वर द्वार, चार ट्रेनिंग बटालियन, 1 ईएमई सेंटर, सिकंदराबाद में रिपोर्ट करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सिकंदराबाद के बोलाराम स्थित 1 ईएमई केंद, मुख्यालय पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। वे 040-27863016 पर कॉल कर सकते हैं। 1 ईएमई सेंटर के कमांडेंट के पास किसी भी स्तर पर उम्मीदवारी या रैली रद्द करने का अधिकार है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News