देश में कोरोना वायरस माहमारी का प्रकोप जारी है आये दिन देश में कोविड-19 से संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला तेलंगाना का है।जहां शुक्रवार को शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के छह नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,044 पर पहुंच गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ई राजेंदर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि शुक्रवार को कोविड-19 से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। राज्य में अब तक कुल 28 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य के अस्पतालों में अभी कोविड-19 के 552 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण मुक्त होने के बाद अब तक 464 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



