तेलगु एक्टर महेश बाबू के पिता कृष्णा अस्पताल में हुए भर्ती, हालत नाजुक, जानें पूरी स्थिति

Summary :

तेलगु अभिनेता महेश बाबू के पिता एंव दिग्गज एक्टर कृष्णा को हृदय संबंधी परेशानियों के दौरान सोमवार को कथित तौर से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है।

तेलगु अभिनेता महेश बाबू के पिता एंव दिग्गज एक्टर कृष्णा को हृदय संबंधी परेशानियों के दौरान सोमवार को कथित तौर से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। 
Veteran actor Krishna hospitalised, his condition is said to be critical |  Telugu Movie News - Times of Indiaसूत्रों के मुताबिक अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक हृदयाघात के बाद कृष्णा (80) को रविवार देर रात करीब 1.15 बजे अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक कृष्णा को तुरंत सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया और उन्हें इलाज और निगरानी के लिए गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया। कृष्णा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है।
अभिनेता ने करियर की शुरूआत 1960 में की थी 
जानकारी के मुताबिक  उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम अभिनेता के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों को उनकी स्थिति के बारे में सूचित कर दिया गया है। कृष्णा का असली नाम घट्टामनेनी शिवराम कृष्णा है और वह तेलुगू फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता हैं। कृष्णा ने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में की थी और उन्होंने करीब 350 फिल्मों में काम किया है।

Desk Team